Ayodhya Ram Mandir Donation Row: SIT की हिरासत में लव कुश मिश्रा, पूछताछ में होंगे बड़े खुलासे

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी मामले में एसआईटी ने जांच तेज करते हुए कर्मचारी लवकुश मिश्रा को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान उसके घर से करीब 10 लाख रुपये नकद बरामद होने की बात सामने आई है, जिसमें कुछ रकम अलमारी और कुछ कथित तौर पर गोबर के ढेर में छिपाकर रखी गई थी। मामले में ट्रस्ट से जुड़े रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू का नाम भी चर्चा में है और उनकी संपत्तियों को लेकर जांच की बात कही जा रही है। इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी मामले को लेकर एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई की है। लव कुश मिश्रा को एसआईटी ने हिरासत में लिया है। उम्मीद जताई जा रही पूछताछ में कई खुलासे किए जाएंगे।

ram mandir (4)

लव कुश मिश्रा को एसआईटी ने हिरासत में लिया है। AI IMAGE

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान मंदिर में चढ़ावे की राशि गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा के घर से करीब 10 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। युवक रुदौली के शुजागंज क्षेत्र के मीनापुर फगौली गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि कुछ रकम घर की अलमारी में रखी गई थी, जबकि कुछ नकदी गोबर के ढेर में दबाकर छिपाई गई थी. बरामद धनराशि के स्रोत को लेकर फिलहाल जांच जारी है।

End of Feed