Ayodhya Ram Mandir Construction Update: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर है। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय का आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने बताया कि गृभग्रह में भगवान की जिस प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होगी, वह बालक रूप में होगी। सभी निर्माण कार्य अक्तूबर तक व अन्य सब कार्य दिसंबर माह में पूरे कर लिए जाएंगे। 15 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2024 के बीच जो भी तिथि उत्तम होगी, उस दिन भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी जाएगी। साथ उन्होंने ट्वीट किया कि
हरि अनंत हरि कथा अनंता।
कहहिं सुनहिं बहुबिधि सब संता॥
रामचंद्र के चरित सुहाए।
कलप कोटि लगि जाहिं न गाए॥
