अयोध्या पुलिस ने पलक झपकते ही 'मार गिराया' ड्रोन, एंटी ड्रोन सिस्टम ने दिखाई अपनी ताकत

पुलिस ने बताया कि अयोध्या में एंटी ड्रोन सोल्यूशन सक्रिय किया गया है, जिसके तहत अयोध्या पुलिस ने मॉक ड्रिल में एक ड्रोन को निष्क्रिय किया है। अयोध्या धाम क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना वर्जित है।

Anti Drone System in Ayodhya: अयोध्या में राम लला दर्शन मार्ग पर एक ड्रोन को सुरक्षा बलों ने पलक झपकते ही मार गिराया। जैसे ही ड्रोन आसमान में दिखा, सुरक्षा बलों ने एंटी ड्रोन सिस्टम से इसे मार गिराया है। दरअसल, ये पूरी कवायद मॉक ड्रिल थी जिसके तहत किसी भी ड्रोन को मार गिराने का अभ्यास किया गया। पुलिस ने एक्स पर पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी भी दी।

Ayodhya Anti Drone System

अयोध्या में एंट्री ड्रोन सिस्टम तैनात

अयोध्या में एंटी ड्रोन सोल्यूशन सक्रिय

पुलिस ने कहा, अयोध्या में एंटी ड्रोन सोल्यूशन सक्रिय किया गया है, जिसके तहत अयोध्या पुलिस ने मॉक ड्रिल में एक ड्रोन को निष्क्रिय किया है। अयोध्या धाम क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना वर्जित है। आमजन से अपील सुरक्षा हेतु अपना सहयोग दें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

End of Feed