लाखों लोग मेरे साथ खिंचाते हैं फोटो… आयोध्या रेप केस के आरोपी संग तस्वीर पर बोले फैजाबाद के सांसद अवधेश प्रसाद- Video

Ayodhya Rape Case: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि जहां तक इस घटना की बात है तो यह बेहद दुखद और शर्मनाक है। इस घटना में शामिल सभी लोगों की जांच होनी चाहिए। सच्चाई का पता लगाना चाहिए और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ पूरी ताकत के साथ कार्रवाई होनी चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • लाखों लोग मेरे साथ खिंचाते हैं फोटो- अवधेश प्रसाद
  • यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी इस पर राजनीति कर रही है- अवधेश प्रसाद
  • समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने डीएनए टेस्ट कराने की मांग की

Ayodhya Gangrape: अयोध्या में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) भी बुरी तरह से घिर गई है। आरोपी और समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान के साथ तस्वीर और संबंधों पर अब फैजाबाद से मौजूदा सांसद अवधेश प्रसाद का बयान सामने आया है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैंने आरोपी से कभी भी किसी तरह की मदद नहीं ली है। जहां तक आरोपी के साथ फोटो का सवाह है तो लाखों लोग हमारे साथ फोटो खिंचाते हैं और सेल्फी लेते हैं। बीजेपी को इस तरह की राजनीति नहीं करना चाहिए।

Faizabad MP Avadhesh Prasad

लाखों लोग मेरे साथ खिंचाते हैं फोटो- सपा सांसद अवधेश प्रसाद

मामले में निर्दोषों को फंसाया न जाए - अवधेश प्रसाद

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि जहां तक इस घटना की बात है तो यह बेहद दुखद और शर्मनाक है। इस घटना में शामिल सभी लोगों की जांच होनी चाहिए। सच्चाई का पता लगाना चाहिए और जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ पूरी ताकत के साथ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां तक पीड़िता की बात है तो हमारी पार्टी पूरी तरह से उसके साथ खड़ी है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी (BJP) इस पर राजनीति कर रही है। मैं ऐसे लोगों से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करता हूं कि यह राजनीति करने का समय नहीं है। इस मामले में निर्दोषों को फंसाया न जाए और डीएनए टेस्ट कराया जाए। सपा नेता ने कहा कि पीड़िता की आर्थिक रूप से मदद भी की जानी चाहिए। मैंने कभी भी किसी ऐसे व्यक्ति को अपने पास नहीं आने दिया जिसका अपराध से थोड़ा सा भी संबंध हो। न तो मैंने उनसे कभी किसी तरह की मदद ली है।

End of Feed