अयोध्या दीपोत्सव 2024: 500 वर्ष बाद 'रामलला की मौजूदगी' में जलेंगे दीप, योगी सरकार का आठवां दीपोत्सव आज

Ayodhya Deepotsav 2024: इस बार की अयोध्या की दिवाली (Diwali 2024 Celebration in Ayodhya) बहुत खास होने जा रही है, भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला वहां विराजित हैं और मंदिर बनने के बाद ये पहली दिवाली है इसके लिए बहुत शानदार आयोजन किए जा रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. रामनगरी में 35 लाख और राम की पैड़ी पर प्रज्ज्वलित होंगे 25 लाख से अधिक दीप
  2. रामायण के प्रसंगों पर निकलेगी झांकियां, कई प्रदेशों के कलाकार अपनी संस्कृति से कराएंगे रूबरू
  3. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा श्रीराम का अभिषेक, सरयू मैया के तट पर होगी महाआरती


Ayodhya Lamps Lit Guinness World Records: अपने 'लला' के आगमन की खुशी में अयोध्या नगरी झूम रही है। अब इंतजार हो रहा है तो सिर्फ दीपोत्सव का। 500 वर्ष बाद 'रामलला की मौजूदगी' में आज रामनगरी में 35 लाख से अधिक व राम की पैड़ी पर 25 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित होंगे। बुधवार को दीपों के कीर्तिमान बनने से पहले ही अयोध्या में मेगा शो शुरू हो जाएगा। सुबह से ही अध्यात्म, संस्कृति व परंपरा का अनूठा संगम दिखेगा। इन आयोजनों के साक्षी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय पर्यटन-संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत यूपी के मंत्री भी बनेंगे।

ayodhya deepotsav 2024

इस बार की अयोध्या की दिवाली बहुत खास होगी

अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद यह पहला दीपोत्सव है। इसका इंतजार बेसब्री से न सिर्फ अयोध्या, उत्तर प्रदेश बल्कि समूचा उत्तर प्रदेश कर रहा है। पूरी अयोध्या नगरी का दुल्हन की तरह श्रृंगार किया जा चुका है। रामलला की मौजूदगी में यह पहला और योगी सरकार का आठवां दीपोत्सव है।

End of Feed