AXIOM-4 Mission: भावुक हुए शुभांशु शुक्ला के माता-पिता, बेटे को लेकर कही ये बात

एक्सिओम-4 मिशन बुधवार को अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हो गया। एक्सिओम-4 मिशन के रवाना होते ही भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के माता-पिता और रिश्तेदार भावुक हो गए। आइए जानते है कि शुभांशु शुक्ला के माता-पिता ने क्या है...

AXIOM-4 Mission: एक्सिओम-4 मिशन बुधवार को अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना हो गया। नासा, स्पेसएक्स और एक्सिओम स्पेस का यह संयुक्त अभियान फ्लोरिडा स्थित नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से दिन के 12 बजकर एक मिनट पर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना हुआ। यह मिशन भारत के लिए भी बहुत खास है क्योंकि आईएसएस जाने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों में भारत के शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं जो कि स्पेसक्रॉफ्ट के पायलट की भूमिका में हैं। उनका यह अनुभव भारत के गगनयान मिशन में भी बहुत काम आएगा। शुभांशु शुक्ला भारतीय वायु सेना में ग्रुप कैप्टन हैं। एक्सिओम-4 मिशन के रवाना होते ही भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के माता-पिता और रिश्तेदार भावुक हो गए।

Shubhanshu Shukla Parents

हम खुश हैं...ये खुशी के आंसू हैं: माता-पिता

ये खुशी के आंसू हैं: आशा शुक्ला

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा कि हम खुश हैं। मां आशा शुक्ला ने कहा कि सब खुश हैं। ये खुशी के आंसू हैं...।

End of Feed