अटॉर्नी जनरल का कार्यकाल 2 साल के लिए बढ़ा, जानें कौन हैं आर. वेंकटरमणी

वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकटरमणी भारत के अटॉर्नी जनरल के पद पर बने रहेंगे। उनका वर्तमान तीन साल का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है।

दिल्ली : वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकटरमणी भारत के अटॉर्नी जनरल के पद पर बने रहेंगे। कानून मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, आर वेंकटरमणी को दो साल के नए कार्यकाल के लिए फिर से भारत का अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया।

Attorney General R Venkataramani tenure extended

अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी का कार्यकाल 2 साल के लिए बढ़ा (फोटो-ट्विटर)

वरिष्ठ अधिवक्ता आर. वेंकटरमणी को शुक्रवार को दो साल के लिए भारत का अटॉर्नी जनरल फिर से नियुक्त किया गया। उन्हें 1 अक्टूबर से देश के शीर्ष विधि अधिकारी के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। उनका वर्तमान तीन साल का कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। वेंकटरमणी (75) ने 30 सितंबर, 2022 को वरिष्ठ न्यायविद के. के. वेणुगोपाल का स्थान लेते हुए अटॉर्नी जनरल का पद संभाला था। उन्होंने अगले दिन अपना कार्यभार ग्रहण किया। अटॉर्नी जनरल एक संवैधानिक पद है और केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है।

End of Feed