दो महीने पहले से रची जा रही थी टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश, हुए कई अहम खुलासे

सूत्रों के मुताबिक अनिल पंडित ने रेहान को टाइगर पर फायरिंग के लिए 35 हजार रुपए एडवांस, बाकी की रकम वारदात के बाद और विदेश भेजने का ऑफर दिया था।

Tiger Shroff News: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कई नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में शूटर्स से हुई शुरुआती जांच में कई अहम चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी को पता चला है कि टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश कम से कम दो महीने पहले से रची जा रही थी। तकरीबन दो महीने पहले रेहान ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर अमृतसर में किसी व्यापारी पर डराने के लिए फायरिंग की थी। इसी घटना के बाद रेहान का बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित से संपर्क हुआ था।

Tiger Shroff

टाइगर श्रॉफ पर हमले में कई खुलासे

रेहान को 35 हजार रुपए एडवांस मिले

सूत्रों के मुताबिक अनिल पंडित ने रेहान को टाइगर पर फायरिंग के लिए 35 हजार रुपए एडवांस, बाकी की रकम वारदात के बाद और विदेश भेजने का ऑफर दिया था। इसके बाद रेहान ने ऋतिक को भी 35 हजार रुपए और विदेश में नौकरी का ऑफर दिया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि ऋतिक किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में भी था। ऋतिक, रैपिडो बाइकर के तौर पर काम करता था।

End of Feed