देश

Saif Ali Khan पर हुए हमले के बहाने उद्धव ने फडणवीस सरकार को घेरा, सामना में खोल दी पोल

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद महाराष्ट्र में घमासान मचा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अब विपक्ष सरकार पर हमला बोल रही है। शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र सामना में सीएम देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है।

Image

उद्धव ने फडणवीस सरकार को घेरा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शिवसेना (UBT) ने भी महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस पर सैफ अली खान पर हुए हमले और कानून-व्यवस्था की राज्य में स्थिति को लेकर हमला बोला। शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में सैफ अली खान पर हुए भीषण हमले को लेकर फडणवीस सरकार पर निशाना साधा गया। मुखपत्र सामना में कहा गया है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। सैफ अली खान और उनकी पत्नी करीना कपूर बांद्रा की सबसे सुरक्षित बिल्डिंग में रहते हैं। फिर भी एक व्यक्ति अभिनेता के घर में घुस जाता है और उन पर हमला कर भाग जाता है। इसका मतलब है कि हमलावर सैफ और उनके परिवार से अनजान नहीं था। तो क्या सैफ पर हुए हमले को कानून व्यवस्था से जुड़ा माना जाए? इसे लेकर असमंजस की स्थिति है।

पुलिस सैफ पर हुए अटैक की कर रही जांच- फडणवीस

मुखपत्र सामना में यह भी कहा गया है कि विपक्ष ने सैफ पर हमले पर सवाल उठाए तो मुख्यमंत्री फडणवीस ने दो टूक जवाब दिया। फडणवीस ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। हम दोषी को नहीं छोड़ेंगे। मुंबई को बेवजह बदनाम मत करो। उनका कुल मिलाकर रुख यह है कि मुंबई जैसे शहरों में ऐसी घटनाएं होती हैं, लेकिन मुंबई में ऐसी घटनाएं हर दिन हो रही हैं और किसी को कानून का डर नहीं है। बैंक धोखाधड़ी और अन्य अपराधों का एक आरोपी फडणवीस के सागर बंगले में आता है और महागठबंधन की जीत के जश्न में फडणवीस को अपने कंधों पर उठा लेता है। फडणवीस उसे पेड़ा खिलाते हैं। वहीं, अपराधी सोशल मीडिया पर एक्टिव गजभाऊ नाम के मराठी व्यक्ति को उठाने की बात करता है और फडणवीस ऐसे दिखावा करते हैं जैसे कुछ हुआ ही न हो।

मुखपत्र सामना में आगे कहा गया है कि मुंबई में जो कुछ हो रहा है, वह महाराष्ट्र की छवि के अनुकूल नहीं है। मुंबई की सड़कों पर बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। बलात्कार, कोयटा गैंग ने पुणे को आतंकित कर दिया। नागपुर में यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ गए हैं। यह सब देखकर क्या फडणवीस के अंदर का गृह मंत्री नहीं जागता? सैफ अली खान पर रहस्यमयी हमला मुंबई की लचर व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है। सैफ के मामले में जो हुआ वह मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में आए दिन हो रहा है, लेकिन सैफ तैमूर के डैडी हैं इसलिए इस घटना की छुरी हर किसी के दिल में चुभ गई।

बीजेपी वाले सैफ पर लगा रहे थे लव जिहाद का आरोप

मुखपत्र सामना में कहा गया है कि 15 दिन पहले कपूर परिवार और उनके दामाद सैफ पीएम नरेंद्र मोदी से मिले थे। इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने तैमूर के बारे में पूछा था। सैफ मोदी से मिलकर खुश हुए, लेकिन 15 दिन के अंदर ही सैफ पर हमला हो गया। सैफ पर हमले से पीएम मोदी 15 जनवरी को महाराष्ट्र दौरे पर थे। मुखपत्र में कहा गया कि क्या कोई मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री को आतंकित करने की कोशिश कर रहा है? या सैफ पर हमला निजी कारणों से हुआ? बीजेपी वाले पहले से ही सैफ पर 'लव जिहाद' का आरोप लगा रहे थे, लेकिन जैसे ही पीएम मोदी ने खुद सैफ, करीना और तैमूर को आशीर्वाद दिया, 'लव जिहाद' सुखद परिणाम में बदल गया। मंत्री आशीष शेलार खुद सैफ से मिलने अस्पताल गए और सब कुछ ठीक कर दिया, क्योंकि सवाल तैमूर और उसके पिता की सुरक्षा का है। आखिर मुंबई में क्या चल रहा है?

मुखपत्र सामना में पूछा गया कि क्या मुंबई सुरक्षित है? लोगों को एक बार यह समझ लेना चाहिए कि मुंबई की सुरक्षा भगवान भरोसे है। सैफ अली खान पर हमला पुलिस की कार्यकुशलता पर संदेह पैदा करता है। बता दें कि सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस अलर्ट पर है। हमले की घटना को 50 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है और पुलिस फरार आरोपी को अभी तक पकड़ नहीं पाई है। आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई की लोकल पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 40 से ज्यादा टीमें बनाई हैं। मुंबई, ठाणे और पालघर जिले के अलग-अलग इलाकों में आरोपी की तलाश कर रही हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें