'डर का बनाया जा रहा माहौल, यह साजिश...', कश्मीर पंडितों को मिल रही धमकियों पर बिफरे फारूक अब्दुल्ला, बोले- कौन दे रहा है धमकी?

Kashmiri Pandits Threats: कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को हाल ही में मिल रही धमकियों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को गंभीर सवाल खड़े किए।

Kashmiri Pandits Threats: कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को हाल ही में मिल रही धमकियों को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए कहा कि डर का माहौल बनाया जा रहा है।

farooq abdullah

नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला (फाइल फोटो)

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, ''ये कौन दे रहा है? क्या कश्मीरी पंडित यहां नहीं रहते? यहां तैनात अधिकारी, जिनमें डीआईजी, डीजी और एसपी, यहां तक कि जिलों के एसपी भी हिंदू हैं... डिप्टी कमिश्नर भी हिंदू हैं। फिर उन्हें धमकियां क्यों नहीं मिल रही हैं? सवाल यह है कि अगर धमकियां मिल रही हैं तो फिर उन्हें क्यों नहीं मिल रही? यह साजिश है।''

End of Feed