देश

Atique Torture Room: अतीक अहमद का वो कमरा जहां विरोधियों की ली जाती थी 'खबर'-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 24, 2023, 09:07 PM IST

Atique Torture Room in Prayagraj:माफिया अतीक अहमद की हत्या हो गई है वहीं अब उससे जुड़े कई राज धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं, ऐसे ही उसका एक टॉर्चर रूम सामने आया है।

Torture Room: करीब 1,000 वर्ग गज क्षेत्र में फैला, प्रयागराज ( Prayagraj) में अतीक अहमद (Atique Ahmed) का आलीशान कार्यालय, जिसे हाल ही में लोक निर्माण विभाग (PwD) द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था, अक्सर पूर्व सांसद द्वारा अपने विरोधियों को चुप कराने के लिए यातना गृह ( torture room) के रूप में इस्तेमाल किया जाता था।

आरोपों के अनुसार, अतीक अपने विरोधियों का अपहरण कर लेता था, उन्हें चकिया (Chakia) स्थित कार्यालय में लाता था, और अपने आदमियों से उनकी पिटाई करवाता था। बसपा विधायक राजू पाल (Raju Pal) हत्याकांड के मुख्य गवाह वकील उमेश पाल (Umesh Pal) को भी जबरन कार्यालय लाया गया था।

खून के धब्बे और चाकू बरामद

गौर हो कि माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड मामले में पुलिस की जांच जारी है। उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ लगातार अतीक से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस बीच सोमवार को अतीक के प्रयागराज ऑफिस पहुंची पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस को यहां खून के धब्बे और चाकू बरामद हुआ है।

अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

इससे जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें यूपी पुलिस के कुछ अधिकारी अतीक के प्रयागराज वाले दफ्तर में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में जमीन पर एक चाकू भी पड़ा दिख रहा है। साथ ही कई जगह पर खून के धब्बे भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें, बीते दिनों प्रयागराज में अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को उनके दो मददगारों की तलाश है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!