Atique Ahmed Shootout: प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ हत्याकांड मामले में बहुत बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि हत्याकांड वाली जगह पर तीन शूटरों के अलावा दो अन्य लोग भी मौजूद थे, जो तीनों शूटर्स को लगातार इंस्ट्रक्शन दे रहे थे। इस खुलासे के बाद अब एसआईटी को 'मिस्टर X' और 'मिस्टर Y' की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि शूटरों के दोनों मददगारों के घटना वाली रात मौके पर ही मौजूद होने के पुख्ता सबूत मिले हैं। ये लगातार शूटरों को गाइड कर रहे थे। यह भी बात सामने आई है कि दोनों मददगारों में से एक प्रयागराज का ही रहने वाला था, जिसे सभी रास्तों की पहले से जानकारी थी। वहीं एक अन्य मददगार प्रयागराज के बाहर का हो सकता है।
