Atique Ahmed Latest News: अतीक अहमद अब इस दुनिया में नहीं है। उसे किसने मारा दुनिया ने देखा। लेकिन मौते के पीछे की वजह कौन है इसकी जांच एसआईटी के हवाले है। इन सबके बीच उसके बदमाशी के किस्से और कहानियों को प्रयागराज चटकारों के साथ लोग सुना रहे हैं। बताया जाता है कि साल 2007 में अतीक अहमद ने जबरन वीरा गांधी की सिविल लाइंस स्थित जमीन को जबरन हथियाने(atique ahmed land grab) की कोशिश की थी। जब वीरा गांधी(Veera Gandhi) (सोनिया गांधी के ससुर फिरोज गांधी के परिवार से) को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने जिला और राज्य शासन को जानकारी दी लेकिन कुछ नहीं हुआ। राज्य सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से मदद नहीं मिलने पर वीरा ने सोनिया गांधी से मदद मांगी। सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद उनकी प्रॉपर्टी बच सकी। बताया जाता है कि सोनिया गांधी(Sonia Gandhi) के दखल के बाद अतीक अहमद को घर की चाभी वापस देनी पड़ी। उस समय अतीक अहमद खुद फूलपुर से सांसद थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में रीता बहुगुणा जोशी इस पूरे प्रकरण की पुष्टि भी करती हैं।
2007 में अतीक अहमद फूलफुर से सांसद थे।
सिविल लाइंस वाली संपत्ति पर कब्जे की कोशिश
आईजी रहे लालजी शुक्ला ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए बताया था कि अतीक जमीन पर कब्जा करना चाहता था क्योंकि यह पैलेस टॉकीज के पीछे स्थित थी। उसने पहले वीरा गांधी की सिविल लाइंस वाली संपत्ति पर प्रयोग किया। अगर उसने जमीन पर सफलतापूर्वक कब्जा कर लिया होता, तो वह वीरा गांधी के परिवार के स्वामित्व वाली अन्य जमीनों पर भी कब्जा कर लेता। अतीक पर बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल हत्याकांड सहित 100 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को तीन लोगों ने पत्रकारों के रूप में गोली मार दी थी, जब पुलिसकर्मी दोनों भाइयों को प्रयागराज के एक अस्पताल में जांच के लिए ले जा रहे थे।इस बीच, उत्तर प्रदेश पुलिस मारे गए गैंगस्टर अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की तलाश में है। परवीन का नाम वकील उमेश पाल सहित अन्य की सनसनीखेज हत्याओं में भी आया है। वह फरार है और उसकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
