असम में TMC को बड़ा झटका, पार्टी प्रेसीडेंट रिपुन बोरा ने दिया इस्तीफा

Assam TMC President Resigns: असम में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, टीएमसी खुद को पश्चिम बंगाल की एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में देखती है।

Assam TMC President Resigns: तृणमूल कांग्रेस को असम में बड़ा झटका लगा है। यहां पार्टी अध्यक्ष रिपुन बोरा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नाम लिखा है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके प्रयासों के बावजूद उन्हें ममता बनर्जी और खुद अभिषेक बनर्जी से मिलने का मौका नहीं दिया गया।

Assam TMC President Ripun Bora Resigns

असम टीएमसी अध्यक्ष रिपुन बोरा ने दिया इस्तीफा।

रिपुन बोरा ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि असम में टीएमसी की बहुत संभावनाएं हैं। हालांकि, कई बार-बार सामने आने वाले मुद्दों ने हमारी प्रगति में बाधा डाली है, जिसमें टीएमसी को पश्चिम बंगाल की एक क्षेत्रीय पार्टी के रूप में देखना भी शामिल है। इस धारणा का मुकाबला करने के लिए हमने कई सुझाव दिए हैं। जैसे कि राष्ट्रीय स्तर पर एक असमिया नेता की आवश्यकता, टॉलीगंज में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के निवास को एक विरासत स्थल घोषित करना और कूच बिहार में मधुपुर सत्र को एक सांस्कृतिक केंद्र में बदलना, लेकिन इन पर कोई काम नहीं किया गया।

End of Feed