सुखोवी में असम राइफल्स के काफिले पर हमला, IED ब्लास्ट में उड़ी गाड़ी, 1 जवान शहीद

असम राइफल्स (Assam Rifles) के काफिले पर नगालैंड में हमला हुआ है। असम राइफल्स के वाहन को आईडी ब्लास्ट (IED Blast) से उड़ाया गया है, इस हमले में एक जवान की मौत हो गई है।

नगालैंड के सुखोवी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां असम राइफल्स (Assam Rifles) के वाहनों को निशाना बनाकर एक संदिग्ध आईईडी (IED) ब्लास्ट किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस भीषण धमाके में असम राइफल्स का 1 जवान शहीद हो गया है, जबकि 4 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

End of Feed