मुश्किल में राहुल गांधी: सुल्तानपुर कोर्ट में आज पेशी, दूसरी तरफ असम पुलिस ने भी जारी किया समन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 20, 2024, 10:22 AM IST

Rahul Gandhi summoned by Assam Police: असम पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर में राहुल गांधी के साथ-साथ केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह, जयराम रमेश, श्रीनिवास बीवी, कन्हैय्या कुमार, गौरव गोगोई, भूपेन कुमार बोरा और देबब्रत सैकिया जैसे अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं।

Rahul Gandhi summoned by Assam Police: कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को आज सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना है, तो दूसरी तरफ असम पुलिस ने भी समन जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुवाहाटी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान झड़प मामले में असम पुलिस के आपराधिक जांच विभाग (CID) ने राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं को समन भेजा है। उन्हें 23 फरवरी को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी को असम पुलिस ने जारी किया समन

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में दर्ज एफआईआर में राहुल गांधी के साथ-साथ केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह, जयराम रमेश, श्रीनिवास बीवी, कन्हैय्या कुमार, गौरव गोगोई, भूपेन कुमार बोरा और देबब्रत सैकिया जैसे अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल हैं। सोमवार को असम पुलिस ने इस संबंध में गुवाहाटी शहर कांग्रेस के महासचिव रमेन कुमार सरमा को भी समन जारी किया गया है, उन्हें 23 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

End of Feed