देश

गुवाहाटी में मॉल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, लोगों में मची अफरा तफरी; मौके पर पुलिस मौजूद

गुवाहाटी के एक मॉल को बम की धमकी दी गई। बम की धमकी के बाद मॉल को खाली कराया गया। वहीं, धमकी की खबर सुनकर मॉल के अंदर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Bomb Threat: असम के गुवाहाटी शहर में स्थित एक मॉल को बम से उड़ाने की धमकी मिली धमकी मिलने के बाद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। बताया गया कि मॉल के अधिकारियों को सोमवार को एक अज्ञात संगठन से बम की धमकी मिली, जिसके बाद इसे खाली करा दिया गया।

सचिवालय के पास स्थित है मॉल

राज्य सचिवालय के नजदीक स्थित 'सिटी सेंटर मॉल' को शाम करीब चार बजे खाली करा लिया गया। अधिकारियों ने शुरुआत में मॉल के अचानक बंद होने का कारण 'तकनीकी समस्या' बताया था।

बम से उड़ाने की धमकी

असम पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मॉल के अधिकारियों को परिसर में बम होने के बारे में एक ई-मेल मिला था। उन्होंने कहा कि यह ई-मेल पूरे भारत में 75 स्थानों पर भेजा गया था। हमें पता चला कि 'एड्रेस बार' में कुल 75 प्राप्तकर्ता थे। इसमें मॉल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

आपको बता दें कि यह घटना प्रतिबंधित उल्फा (आई) द्वारा गुवाहाटी के कई स्थानों सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में 24 बम लगाने की घोषणा के चार दिन बाद हुई है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article