देश

असम में बदल गया करीमगंज जिले का नाम, नया नाम होगा श्रीभूमि; रवींद्रनाथ टैगोर से है संबंध

करीमगंज का नाम बदलने की घोषणा खुद असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर की है।

Image

असम के करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि रखा गया

Photo : Twitter

असम में करीमगंज जिले का नाम सरकार ने बदल दिया है। करीमगंज का नया नाम श्रीभूमि होगा। इस नाम का विश्वविख्यात कवि रवींद्रनाथ टैगोर से बड़ा संबंध है। करीमगंज का नाम बदलने की घोषणा खुद असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर की है।

रवींद्रनाथ टैगोर से क्या है संबंध

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि जिले का नाम बदलने की पहल यहां के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करेगा। उन्होंने कहा- ‘‘100 साल से भी अधिक समय पहले कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने आधुनिक करीमगंज जिले को श्रीभूमि - मां लक्ष्मी की भूमि बताया था और आज असम मंत्रिमंडल ने हमारे लोगों की लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा किया है।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!