असम सरकार जितने चाहे मामले दर्ज कर ले, डरने वाला नहीं हूं... राहुल गांधी का ऐलान

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 24, 2024, 02:27 PM IST

Bharat Jodo Nyaya Yatra: राहुल ने कहा, मुझे नहीं पता कि हिमंत विश्व शर्मा को यह विचार कैसे आया कि वह मामले दर्ज करके मुझे डरा सकते हैं। जितना संभव हो, उतने मामले दर्ज करें। 25 और मामले दर्ज करें, आप मुझे डरा नहीं सकते।

Bharat Jodo Nyaya Yatra: गुवाहाटी पुलिस द्वारा भीड़ को उकसाने के आरोप में राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने के एक दिन बाद कांग्रेस नेता ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार को चुनौती दी कि वे चाहे जितने मामले दर्ज कर लें लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं। बारपेटा जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सातवें दिन अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में कांग्रेस नेता ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की आलोचना की और उन पर जमीन और सुपारी से संबंधित कई आरोप लगाते हुए उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री करार दिया।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी का सीएम हिमंत पर हमला

राहुल बोले, आप मुझे डरा नहीं सकते

राहुल ने कहा, मुझे नहीं पता कि हिमंत विश्व शर्मा को यह विचार कैसे आया कि वह मामले दर्ज करके मुझे डरा सकते हैं। जितना संभव हो, उतने मामले दर्ज करें। 25 और मामले दर्ज करें, आप मुझे डरा नहीं सकते। भाजपा-आरएसएस मुझे डरा नहीं सकते। गुवाहाटी पुलिस ने मंगलवार को राज्य की राजधानी में हिंसा के कृत्यों के लिए गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की थी। उन्होंने कहा, मैंने मोदी के खास दोस्त अडाणी के खिलाफ भाषण दिया और मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिर मुझे संसद से बाहर निकाल दिया गया और मेरा सरकारी आवास छीन लिया गया। मैंने खुद सरकारी आवास की चाबियां दे दीं, मुझे यह नहीं चाहिए।

End of Feed