असम मंत्रिमंडल में फेरबदल, मुख्यमंत्री हिमंत ने अब अपने पास रखा ये विभाग

Assam Cabinet Reshuffle: असम में मंगलवार को मंत्रिमंडल फेरबदल देखने को मिला। मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का प्रभार खुद संभाल लिया। बता दें कि केशव महंत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की पहले जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि, इस विभाग को मुख्यमंत्री ने अपने पास रखा है।

Assam Cabinet Reshuffle: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का प्रभार खुद संभाल लिया। पहले इस विभाग की जिम्मेदारी केशव महंत संभाल रहे थे जिन्हें पूर्व मंत्री परिमल शुक्लावैद्य के विभाग सौंपे गये हैं।

himanta biswa sarma

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिश्व शर्मा

बता दें कि परिमल शुक्लावैद्य के सांसद बनने के बाद असम मंत्रिमंडल में यह मामूली फेरबदल किया गया है। एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद के सदस्य केशव महंत के पास 2021 से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग था।

End of Feed