हीरोइन से लेकर गांजा तक सब खाक! सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने नष्ट कराए 472 करोड़ रुपये के ड्रग्स

Assam Drug Destruction Drive: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने नलबाड़ी के दौलाशाल में एक विशाल अभियान के तहत 472.51 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थों को नष्ट करने की शुरुआत की है। असम पुलिस के 14वें बटालियन परिसर में भारत सरकार द्वारा दी गई आधुनिक ड्रग इंसिनरेशन मशीन से इन ड्रग्स को नष्ट किया जा रहा है।

Assam Drug Destruction Drive: असम को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) की सरकार ने एक बहुत बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। रविवार को नलबाड़ी जिले के दौलाशाल में स्थित असम पुलिस की 14वीं बटालियन के परिसर में एक विशाल मादक पदार्थ नष्टीकरण अभियान (Narcotics Destruction Programme) की शुरुआत की गई।

Narcotics Destruction Programme

असम के मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

इस अभियान के तहत एक झटके में कुल 472.51 करोड़ रुपये की अंतरराष्ट्रीय कीमत वाले नशीले पदार्थों को आग के हवाले कर नष्ट किया गया। इस मौके पर राज्य के वित्त मंत्री जयंत मल्ला बरुआ और विधायक नारायण डेका भी मौजूद रहे।

End of Feed