दो महिलाएं, तीन नए चेहरे... कैसी है हिमंत बिस्वा सरमा की नई मंत्रिपरिषद; जातीय समीकरण साधने की भी हुई कोशिश

Himanta Cabinet Expansion: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। जिसके साथ ही राज्य मंत्रिपरिषद में सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई।

Himanta Cabinet Expansion: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने शुक्रवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया, जिसमें भाजपा के विधायक रनोज पेगू, अशोक सिंघल, बिस्वजीत दैमारी और असम गण परिषद (AGP) के केशव महंत सहित 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस विस्तार के साथ ही राज्य मंत्रिपरिषद में सदस्यों की कुल संख्या बढ़कर 17 हो गई।

Himanta Cabinet

हिमंत बिस्वा सरमा मंत्रिपरिषद (फोटो साभार: @himantabiswa)

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी में 'ज्योति-बिष्णु अंतरराष्ट्रीय कला मंदिर' में आयोजित एक समारोह में विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और पबित्रा मार्गेरिटा, असम विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया और राजग के कई विधायक उपस्थित थे।

End of Feed