देश

Sambhal Temple ASI: शिवमंदिर समेत 19 कूपों का ASI ने किया सर्वेक्षण, 5 तीर्थ स्थल भी सर्वे लिस्ट में शामिल; देखिए पूरी लिस्ट

Sambhal Temple ASI: संभल में मिले मंदिर का सर्वे करने के लिए ASI टीम शिव मंदिर पहुंची। सर्वे के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए थे।

Image

शिव मंदिर संभल में सर्वे करती हुई ASI की टीम

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • संभल पहुंची ASI की टीम
  • शिव मंदिर का किया सर्वे
  • कुओं से लेकर मंदिर तक का सर्वे

Sambhal Temple ASI: उत्तर प्रदेश के संभल में 46 साल बाद खोले गए शिव मंदिर की ASI टीम जांच करने के लिए पहुंची। एएसआई को सर्वे और कार्बन डेटिंग के लिए प्रशासन ने पत्र लिखा था, जिसके बाद शुक्रवार को एएसआई की एक टीम सर्वे के लिए पहुंची है और जांच में जुटी।

कहां-कहां हुआ सर्वे

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के संभल में हाल ही में खोजे गए श्री कार्तिक महादेव मंदिर, पांच तीर्थस्थलों और 19 कूपों का शुक्रवार को सर्वेक्षण किया। संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने पत्रकारों को बताया,“एएसआई की चार सदस्यीय टीम ने आज (शुक्रवार) सुबह सर्वेक्षण शुरू किया। यह सर्वेक्षण अपराह्न साढ़े तीन बजे तक जारी रहा, जिसमें टीम ने संभल के पांच तीर्थ स्थलों और 19 कूपों का सर्वेक्षण किया और साथ ही नए मंदिर (श्री कार्तिक महादेव मंदिर) का भी सर्वेक्षण किया गया।”

पहले ही हो गई थी माप

उन्होंने बताया कि इन सभी जगह की पैमाइश हमने पहले ही करा ली थी लेकिन एएसआई ने शुक्रवार को सर्वेक्षण किया। पेंसिया ने बताया, “इन कुओं में चतुर्मुख कूप, मोक्ष कूप, धर्म कूप समेत 19 कुओं और भद्रक आश्रम, स्वर्गदीप और चक्रपाणि समेत पांच तीर्थ स्थलों का सर्वेक्षण किया गया। इसके साथ ही कार्तिक महादेव मंदिर का भी एएसआई ने सर्वेक्षण किया है। हमने इन सभी स्थानों की पहले ही माप कर ली थी लेकिन एएसआई ने आज सर्वेक्षण किया।”

मिली थी तीन मूर्तियां

अधिकारियों ने सोमवार को बताया था संभल जिले में 46 वर्षों तक बंद रहने के बाद पिछले सप्ताह खोले गये भस्म शंकर मंदिर के कुएं में तीन खंडित मूर्तियां मिली हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article