'बागी' मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को अशोक गहलोत ने किया बर्खास्त, महिला अत्याचार पर अपनी ही सरकार पर बोला था हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2023, 10:24 PM IST

Rajendra Singh Gudha: राजेंद्र गुढ़ा ने सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा, पंचायती राज और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के रूप में अशोक गहलोत सरकार में काम कर रहे थे।

Rajendra Singh Gudha: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ही मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा को मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर दिया है। राजेंद्र गुढ़ा कई महीनों से अशोक गहलोत के खिलाफ बगावती तेवर अपना रखे थे और शुक्रवार को महिला अत्याचार के मुद्दे पर अपनी ही सरकार पर हमला बोल दिया था।

Rajendra Singh Gudha

अशोक गहलोत ने मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को किया बर्खास्त (फोटो- Rajendra Singh Gudha)

End of Feed