'अखिलेश वहां जा रहे हैं, जहां हमने 400 साल तक नमाज पढ़ी'; ओवैसी का समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला

अखिलेश यादव के अयोध्या राम मंदिर जाने को लेकर ओवैसी ने सवाल उठाते हुए कहा कि वह उस जगह जा रहे हैं, जहां मुस्लिम समुदाय ने 400 साल तक नमाज पढ़ी थी। इस बयान के जरिए ओवैसी ने अखिलेश की राजनीतिक रणनीति पर निशाना साधा।

Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम वोटों और विपक्षी राजनीति को लेकर नई जंग छिड़ती नजर आ रही है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मेरठ की धरती से ऐसा सियासी हमला बोला, जिसके निशाने पर बीजेपी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी भी रही। अयोध्या में राम मंदिर जाने को लेकर अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा, अखिलेश वहां जा रहे हैं, जहां हमने 400 साल तक नमाज पढ़ी। उनके इस बयान ने राम मंदिर और मुस्लिम राजनीति को लेकर नया सियासी विवाद खड़ा कर दिया है।

Owaisi attacks Akhilesh

ओवैसी का अखिलेश पर निशाना

ओवैसी ने सिर्फ राम मंदिर के मुद्दे पर ही अखिलेश को नहीं घेरा, बल्कि PDA की राजनीति, मुजफ्फरनगर दंगों और सपा के पिछले कार्यकाल को लेकर भी तीखे सवाल उठाए। मेरठ से उन्होंने साफ संदेश दिया कि अब उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ लड़ाई के साथ-साथ विपक्ष के भीतर भी राजनीतिक हिस्सेदारी की लड़ाई होगी।

End of Feed