Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने RSS प्रमुख मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी है। केजरीवाल ने चिट्ठी के जरिए संघ प्रमुख मोहन भागवत से कई सवाल पूछे हैं। जानकारी के अनुसार, केजरीवाल ने बीजेपी (BJP) को लेकर भागवत से प्रश्न किए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने मोहन भागवत को लिखी चिट्ठी
केजरीवाल ने मोहन भागवत से पूछे ये सवाल ?
- BJP ने पिछले दिनों में जो भी गलत किया क्या RSS उसका समर्थन करती है?
- BJP के नेता खुलकर पैसे बांट रहे हैं, क्या RSS वोट खरीदने का समर्थन करती है?
- बड़े स्तर पर दलित, पूर्वांचली के वोट काटे जा रहे हैं क्या RSS को लगता है ये जनतंत्र के लिए सही है?
- क्या RSS को नहीं लगता BJP जनतंत्र को कमजोर कर रही है।
