'गिरफ्तारी के बाद भी CM पद पर बने रहेंगे केजरीवाल', AAP की इस दलील में कितना है दम

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2024, 08:00 AM IST

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली सरकार में केजरीवाल के बाद नंबर दो की हैसियत रखने वाली मंत्री आतिशी ने कहा कि हम यह शुरू में ही बता दें कि यदि जरूरत पड़ी तो केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे। कोई भी कानून उन्हें ऐसा करने से नहीं रोकता।

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली की आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार रात को गिरफ्तार हो गए। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने दो घंटे की पूछताछ के बाद केजरीवाल को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी के बाद तुरंत बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से बयान आया कि केजरीवाल दिल्ली के सीएम पद पर बने रहेंगे, वह इस्तीफा नहीं देंगे। वह जेल से ही सरकार चलाएंगे। इसी बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केजरीवाल के परिवार से बात की है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह केजरीवाल के साथ खड़े हैं।

Arvind Kejriwal

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।

आतिशी ने कहा-जेल से सरकार चलाएंगे केजरीवाल

दिल्ली सरकार में केजरीवाल के बाद नंबर दो की हैसियत रखने वाली मंत्री आतिशी ने कहा कि हम यह शुरू में ही बता दें कि यदि जरूरत पड़ी तो केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे। कोई भी कानून उन्हें ऐसा करने से नहीं रोकता। उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया। हाल के समय में गिरफ्तार होने वाले केजरीवाल पहले मौजूदा सीएम हैं। उनके जेल जाने पर दिल्ली में संवैधानिक संकट खड़ा हो सकता है। चारा घोटाला में जब लालू यादव गिरफ्तार हुए थे तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। लालू ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया।

End of Feed