देश

अगले 2 से 3 दिन में CBI कर लेगी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार...AAP के मंत्रियों ने किया दावा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 02:06 PM IST

गोपाल राय ने आरोप लगाया कि जब से विपक्ष ने इंडिया गठबंधन बनाया है तब से भाजपा हताश है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के जरिए नोटिस देकर गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।

Image

आप नेताओं का केंद्र पर आरोप

AAP vs BJP: दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के माध्यम से नोटिस देकर गिरफ्तार करने की फिराक में है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राय ने आरोप लगाया कि सीबीआई दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 41ए (पुलिस अधिकारी के समक्ष उपस्थिति का नोटिस) के तहत नोटिस तैयार कर रही है।

कहा- इंडिया गठबंधन बनने से भाजपा हताश

उन्होंने आरोप लगाया कि जब से विपक्ष ने इंडिया गठबंधन बनाया है तब से भाजपा हताश है। भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के माध्यम से नोटिस देकर गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। हमें पता चला कि सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत एक नोटिस तैयार किया जा रहा है और उसके बाद, वे उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रहे हैं।

ईडी के सभी नोटिस नाकाम हो गए

उन्होंने आगे आरोप लगाया, चूंकि केजरीवाल को ईडी के सभी नोटिस नाकाम हो गए, इसलिए वे अब सीबीआई का दुरुपयोग करने की योजना बना रहे हैं। राय ने दावा किया कि आप नेताओं से जुड़े विभिन्न स्थानों पर केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी के बावजूद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला। राय ने दावा किया कि इन एजेंसियों ने हमारे नेताओं के आवासों और कार्यालयों और उनसे जुड़े कई अन्य स्थानों पर छापे मारे लेकिन उन्हें फिर भी भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं मिला। आप भाजपा और उसकी एजेंसियों की धमकियों से कभी नहीं डरी और हम भविष्य में भी नहीं डरेंगे। उन्होंने कहा कि आप इंडिया गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव लड़ेगी और हमें कोई नहीं रोक सकता।

भाजपा केजरीवाल को गिरफ्तार कराने के प्रयास कर रही: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जैसे ही कांग्रेस और आप के बीच सीट-बंटवारे की बातचीत को अंतिम रूप देने की खबरें आनी शुरू हुईं, ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में केजरीवाल को सातवां समन भेज दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमें विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि सीबीआई केजरीवाल को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है। सीबीआई आज दोपहर या शाम तक केजरीवाल को नोटिस भी देगी।

अगले दो से तीन दिन में केजरीवाल होंगे गिरफ्तार

उन्होंने दावा किया कि अगले दो से तीन दिन में केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें संदेश मिल रहे थे कि अगर आप-कांग्रेस गठबंधन होता है, तो अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भाजपा आप-कांग्रेस गठबंधन से डरी हुई है। आप चाहें तो केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन गठबंधन आगे बढ़ेगा। आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि अगर केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया तो लोग सड़कों पर उतर आएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की सुनामी आएगी। भाजपा का राजनीतिक गणित गलत हो जाएगा। हम गिरफ्तार होने से नहीं डरते। हम देश के लिए यह गठबंधन बना रहे हैं। (भाषा इनपुट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: सूरत से दो हथियार बरामद, रैपिडो राइडर बनकर बॉलीवुड हस्तियों की रेकी कर रहा था बिश्नोई गैंग का स्लीपर सेल ऑपरेटिव

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

मरीजों से ज्यादा MRP वसूलने वाले अस्पतालों की अब खैर नहीं! सुप्रीम कोर्ट में सरकार का बड़ा भरोसा,उठाएगी कदम

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ

देश भर में आज SIR विरोधी प्रदर्शन, दिल्ली में CEC के खिलाफ मार्च निकालेगा 'पीपुल अगेंस्ट एसआईआर’, SKM का भी मिला साथ