रिपब्लिक डे परेड में दिल्ली की झांकी शामिल नहीं करने पर बिफरे केजरीवाल, केंद्र को जमकर सुनाया

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की झांकी हर साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल की जानी चाहिए क्योंकि यह देश की राजधानी है। यह किस प्रकार की राजनीति है?

Arvind Kejriwal- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच राजनीतिक लड़ाई तेज होने के बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस परेड में दिल्ली झांकी को शामिल नहीं करने के मुद्दे पर केंद्र को घेरा है। केजरीवाल ने केंद्र सरकर पर उनकी पार्टी के खिलाफ प्रतिशोध की राजनीति का आरोप लगाया है। रविवार को नई दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक ने मोदी सरकार पर दिल्लीवासियों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।

kejriwal

अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर हमला

केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की झांकी हर साल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल की जानी चाहिए क्योंकि यह देश की राजधानी है। यह किस प्रकार की राजनीति है? वे दिल्ली और उसके लोगों से इतनी नफरत क्यों करते हैं? फिर दिल्ली को उन्हें (भाजपा) क्यों वोट देना चाहिए? इन लोगों (भाजपा) के पास दिल्ली चुनाव लड़ने के लिए कोई योजना, कार्यक्रम या मुद्दे नहीं हैं। वे दिन-रात मुझे और मेरी पार्टी को गाली देते हैं। क्या इसी के लिए दिल्ली को उन्हें वोट देकर सत्ता में लाना चाहिए? दिल्ली के लोगों को इससे क्यों रोका जा रहा है।

End of Feed