आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, AAP ने कहा- कानूनी रूप से सही नोटिस पर अमल करेंगे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2024, 10:18 AM IST

Arvind Kejriwal : आप भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप का कहना है कि भाजपा दिल्ली में सरकार गिराना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहते हैं। पार्टी ने कहा कि 'मोदी जी केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहते हैं।'

Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने आज भी पेश नहीं होंगे। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने पांचवां समन जारी करते हुए उन्हें दो फरवरी के अपने सामने पेश होने के लिए कहा था लेकिन आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि 'यह समन गैर कानून है और कानूनी रूप से सही समन मिलने पर केजरीवाल पूछताछ के लिए उपलब्ध होंगे।'

दिल्ली की सरकार गिराना चाहती है भाजपा-आप

आप भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप का कहना है कि भाजपा दिल्ली में सरकार गिराना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहते हैं। पार्टी ने कहा कि 'मोदी जी केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहते हैं।' बता दें कि यह पहली बार है कि जब ईडी के समन पर आप ने भाजपा पर दिल्ली की सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

End of Feed