'INDIA' की बैठक में AAP जाएगी या नहीं, केजरीवाल ने किया साफ, मुंबई में होना है जुटान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2023, 05:01 PM IST

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि मुंबई में इस महीने के अंत में होने वाली 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (INDIA) की बैठक में उनकी पार्टी शामिल होगी।

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि मुंबई में इस महीने के अंत में होने वाली 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (INDIA) की बैठक में उनकी पार्टी शामिल होगी। दरअसल, केजरीवाल द्वारा छत्तीसगढ़ में चुनावी घोषणा किए जाने के बाद गठबंधन में उनके शामिल होने पर सवाल उठने लगे थे। मीडिया से बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि हम मुंबई जाएंगे और आपको अपनी रणनीति से अवगत कराएंगे।

Arvind kejriwal

31 अगस्त को मुंबई में होनी है बैठक।

AAP ने कहा-वह गठबंधन से अलग हो जाएगी

दरअसल, दिल्ली कांग्रेस के कुछ नेताओं ने दावा किया है कि पार्टी आलाकमान ने उन्हें राजधानी की सभी सात सीटों के लिए चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए कहा है। इसके बाद से AAP और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग जारी है। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटों पर कांग्रेस की ओर से तैयारी शुरू किए जाने की रिपोर्टों पर केजरीवाल की पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। AAP ने कहा कि वह 'INDIA' गठबंधन से अलग हो जाएगी। हालांकि, दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया ने सफाई दी कि पार्टी अध्यक्ष के साथ हुई मुलाकात में इस तरह की किसी भी बात पर चर्चा नहीं हुई।

End of Feed