'अराजकता के प्रतीक हैं अरविंद केजरीवाल', अनुराग ठाकुर ने नोटों पर हिंदू देवताओं की फोटो को लेकर दिया जवाब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 03:35 PM IST

Arvind Kejriwal: अनुराग ठाकुर ने कहा कि केजरीवाल नया दुष्प्रचार करते हैं ताकि उनके भ्रष्टाचार पर चर्चा न हो। उन्होंने कहा कि आप दिल्ली में मुस्लिम मौलवियों को हर साल 18,000 रुपए देते हैं। क्या आप पुजारियों, गुरुद्वारा ग्रंथियों और पादरियों को भी वही 18,000 रुपए देंगे? आप ऐसा क्यों नहीं कर सके?

KEY HIGHLIGHTS
  1. अनुराग ठाकुर का अरविंद केजरीवाल का हमला
  2. अराजकता के प्रतीक हैं अरविंद केजरीवाल- अनुराग ठाकुर
  3. देश की अर्थव्यवस्था बेहद बुरे दौर से गुजर रही है- अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Union Minister Anurag Thakur) ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अराजकता का प्रतीक करार दिया। अरविंद केजरीवाल की ओर से नोटों पर हिंदू देवी-देवताओं की फोटो लगाने पर अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Assembly Elections 2022) में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उनपर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने राम मंदिर (Ram Mandir) का विरोध किया, हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किया और एक मंत्री को बर्खास्त करना पड़ा.. अरविंद केजरीवाल अराजकता के प्रतीक हैं।

anurag thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।

अराजकता के प्रतीक हैं अरविंद केजरीवाल- अनुराग ठाकुर

End of Feed