LIVE

Arvind Kejriwal Interim Bail Updates: अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे PM Modi, उसके बाद BJP का प्रधानमंत्री कौन? अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

आलोक कुमार रावUpdated May 11, 2024, 13:47 IST
Follow on Google News
Arvind kejriwal Interim Bail Live Updates:

Arvind Kejriwal Interim Bail Updates: अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे PM Modi, उसके बाद BJP का प्रधानमंत्री कौन? अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

Arvind kejriwal Interim Bail Updates: दिल्ली के आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें एक जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी है। उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है। यानी सीएम केजरीवाल 50 दिनों के बाद एक बार फिर जेल की सलाखों से बाहर आ चुके हैं। इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए वह आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए चुनाव प्रचार कर पाएंगे। कोर्ट ने हालांकि, कहा कि वह इस मामले में जल्द ही विस्तृत आदेश जारी करेगा। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत का यह कहते हुए विरोध किया कि देश में हर समय चुनाव होते रहते हैं। चुनाव को ध्यान में रखकर यदि जमानत दी गई तो कोई भी नेता गिरफ्तार नहीं होगा। दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी 21 मार्च को हुई थी। वह 21 दिनों तक अब जेल के बाहर रहेंगे।

MAY 11, 2024 13:43 IST

हेमंत सोरेन को भी इस्तीफा नहीं देना चाहिए था- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं सीएम पद से इस्तीफा इसलिए नहीं दे रहा क्योंकि मैं तानाशाही के खिलाफ संघर्ष कर रहा हूं। उन्होंने झूठा केस लगाकर जनतंत्र को जेल में डाला तो मैंने सोचा कि मैं जेल से ही जनतंत्र चलाकर दिखाऊंगा और मैं यह कहना चाहता हूं कि झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को भी इस्तीफा नहीं देना चाहिए था।
MAY 11, 2024 13:37 IST

मैं BJP से पूछता हूं कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ये लोग इंडिया गठबंधन से पूछते हैं कि आपका प्रधानमंत्री कौन होगा? मैं बीजेपी से पूछता हूं कि आपका प्रधानमंत्री कौन होगा? मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। मोदी जी ने खुद रूल बनाया था कि जो भी 75 साल को होगा उसे रिटायर कर दिया जाएगा। मैं पूछना चाहता हूं कि बीजेपी का प्रधानमंत्री कौन होगा?
MAY 11, 2024 13:34 IST

अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, वन नेशन-वन लीडर के मिशन के तहत पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे की राजनीति खत्म कर दी। जिन्होंने उन्हें चुनाव जिताकर दिए। लिख कर ले लो अगर ये चुनाव जीत गए तो अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है।
MAY 11, 2024 13:32 IST

वन नेशन- वन लीडर के मिशन पर PM Modi

अरविंद केजरीवाल ने कहा, नरेंद्र मोदी वन नेशन-वन लीडर के मिशन पर हैं। उन्होंने विपक्ष के सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया। बीजेपी के बड़े नेताओं की राजनीति खत्म कर दी। वह तानाशाही कर रहे हैं।
MAY 11, 2024 13:28 IST

देश के सबसे बड़े चोर-उचक्के भाजपा में- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, पीएम मोदी कहते हैं मैं भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं और देश के सबसे बड़े चोर-उचक्कोंं को भाजपा में शामिल कराते हैं। उन्होंने कहा, भ्रष्टाचार से लड़ना है तो अरविंद केजरीवाल से सीखो।
MAY 11, 2024 13:27 IST

आम आदमी पार्टी एक विचार है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, आम आदमी पार्टी को खत्म करने में नरेंद्र मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। हमारे टॉप 4 लीडर्स को जेल में डाल दिया, लेकिन यह एक पार्टी नहीं एक विचार है। इसे जितना कुचलोगे, वह उतना ही बढ़ेगी।
MAY 11, 2024 13:24 IST

केजरीवाल कर रहे संबोधित

अरविंद केजरीवाल पार्टी दफ्तर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं।
MAY 11, 2024 13:18 IST

हम काम के नाम पर वोट मांग रहे हैं- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा, अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अपने 8 साल के काम और मैं पंजाब में अपने दो साल के काम पर वोट मांग रहा हूं। मोदी सरकार को 10 साल बाद भी मंगलसूत्र के नाम पर वोट मांगने पड़ रहे हैं, यह शर्म की बात है।
MAY 11, 2024 13:13 IST

अरविंद केजरीवाल आउट नहीं रिटायर्ट हर्ट हुए थे- भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा, अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से बैटिंग करने के लिए तैयार हैं। वह आउट नहीं हुए थे, कुछ दिनों के लिए रिटायर्ट हर्ट हुए थे।
MAY 11, 2024 13:10 IST

आम आदमी पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस शुरू

आम आदमी पार्टी की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो गई है। थोड़ी देर में अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे।
MAY 11, 2024 12:57 IST

थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल पार्टी मुख्यालय पर थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस करने वाले हैं।
MAY 11, 2024 12:27 IST

हनुमान मंदिर के दर्शन कर बाहर निकले केजरीवाल

MAY 11, 2024 11:47 IST

कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में अरविंद केजरीवाल ने की पूजा

MAY 11, 2024 11:31 IST

भगवंत मान व पत्नी सुनीता के साथ घर से निकले केजरीवाल

MAY 11, 2024 11:14 IST

हनुमान जी ने हम सबकी प्रार्थना सुनी- सौरभ भारद्वाज

अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सौरभ भारद्वाज ने कहा, जब अरविंद केजरीवाल को झूठे मामले में जेल में डाला गया था, तब सुनीता केजरीवाल ने कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल के साथ यहां हनुमान मंदिर आएंगी। उन्हें 50 दिनों के अंदर पीएमएलए कोर्ट से जमानत मिल गई, यह एक चमत्कार है, जो हनुमान जी के आशीर्वाद से ही हो सकता है।
MAY 11, 2024 11:03 IST

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बहुत महत्वपूर्ण- आतिशी

अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आप नेता आतिशी ने कहा, सबसे पहले हम सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहते हैं कि उसने देश के लोकतंत्र को बचाया। विपक्ष और लोकतंत्र पर भाजपा के हमले को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट का आदेश बहुत महत्वपूर्ण है। सुप्रीम कोर्ट के अलावा, हम हमेशा हनुमानजी को धन्यवाद देते हैं, उनके आशीर्वाद के कारण ही इतनी बड़ी साजिश का अंत हुआ है।
MAY 11, 2024 11:01 IST

केजरीवाल के घर पहुंचे भगवंत मान

MAY 11, 2024 09:44 IST

लोगों के बीच लौटकर खुशी हो रही है- अरविंद केजरीवाल

MAY 11, 2024 08:54 IST

केजरीवाल का आज का शेड्यूल

- 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन - 1 बजे आप कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस - शाम को साउथ दिल्ली में रोडशो
MAY 11, 2024 08:30 IST

AAP ने की कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचने की अपील