दिल्ली की अदालत ने सीएम केजरीवाल को जारी किया समन, ED ने दी थी कोर्ट में अर्जी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2024, 04:14 PM IST

Delhi News Today: आबकारी मामले में 5 समन भेजने के बावजूद एजेंसी के सामने पेश ना होने पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शनिवार को ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट रुख किया था।

Arvind Kejriwal Vs ED: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी की याचिका पर कोर्ट ने केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने को कहा है। दिल्ली आबकारी नीती मामले में ईडी ने केजरीवाल को पांच समन जारी किए, लेकिन वह एक बार भी पेश नहीं हुए। इसके बाद ईडी ने अदालत का रुख किया था जहां उसने केजरीवाल को 17 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया।

Arvind Kejriwal ED Notice

केजरीवाल पर आज आएगा कोर्ट का फैसला।

केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने अदालत का किया रुख

आबकारी मामले में 5 समन भेजने के बावजूद एजेंसी के सामने पेश ना होने पर शनिवार को ED ने राउज एवेन्यू कोर्ट रुख किया था। ED की ओर से पेश हुए ASG SV राजू ने कोर्ट को बताया था कि अरविंद केजरीवाल 5 समन भेजने के बावजूद पूछताछ के लिए पेश नहीं हो रहे हैं। ED ने समन की तामील ना करने पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को समन जारी कर तलब करने की गुजारिश की थी।

End of Feed