देश

अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में करना होगा सरेंडर, जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को कल यानी 2 जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना होगा। अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट 5 जून को अपना फैसला सुनाएगी।

Image

Arvind Kejriwal

Photo : BCCL

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिलहाल राउज एवेन्यू कोर्ट से राहत नहीं मिली है। ऐसे में केजरीवाल को कल यानी 2 जून को तिहाड़ जेल में सरेंडर करना होगा। अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट 5 जून को अपना फैसला सुनाएगी।

बता दें, अरविंद केजरीवाल की ओर से मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम बेल की अवधि बढ़ाए जाने के लिए याचिका दायर की गई थी। उन्होंने कहा था कि कुछ मेडिकल टेस्ट करवाने की जरूरत है, जिसके लिए उन्हें 7 दिन की अंतरिम बेल दी जाए। पहले केरजीवाल की ओर से यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर की गई थी, हालांकि कोर्ट ने निचली अदालत का रुख करने का आदेश दिया था। इसके बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

5 जून को आएगा फैसला

बात दें, आज सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित हो जाने के बाद केजरीवाल के वकील हरिहरन ने कोर्ट से कहा कि उनकी इस अर्जी पर आज ही फैसला दे दें। इस पर कोर्ट ने हरिहरन से पूछा कि आपने मिली जमानत में एक्सटेंशन की मांग की है या अंतरिम जमानत की मांग की है। इस पर हरिहरन ने कहा कि उन्होंने अंतरिम जमानत की मांग की है। हालांकि उन्होंने आगे यह भी कहा कि कल उन्हें सरेंडर करना है अगर कोर्ट इस मामले पर कल भी फैसला दे देगी तो ठीक होगा क्योंकि एक बार जेल में जाने के बाद अगर कोर्ट से राहत मिलती है तो उन्हें फिर वापस आना पड़ेगा। ऐसे में आज ही या कल भी कोर्ट इस मामले पर फैसला दे दे तो ठीक रहेगा। इस पर कोर्ट ने कहा कल तो रविवार है। वैसे भी आप अंतरिम जमानत की मांग कर रहे है और जो रिकार्ड पर चीजें है उनके आधर पर फैसला देने मे समय लगेगा। इसके बाद फैसला सुनाने की तारीख 5 जून को तय कर दी।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article