NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा, गिरफ्तार छात्र का कबूलनामा-एग्जाम से कुछ घंटे पहले ही पेपर मिल गया था

NEET Paper Leak : इस पत्र में अनुराग ने अपने चाचा यादवेंदु का जिक्र किया है जिन्होंने उसे अमित और नीतीश के साथ सुरक्षित घर में छोड़ा था। अनुराग ने बताया है कि उत्तर के साथ प्रश्न पत्र दिए जाने के बाद उन्हें उनके केंद्र, पटना स्थित डीवाई पाटिल स्कूल में भेज दिया गया था।

NEET Paper Leak : NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में गिरफ्तार छात्र अनुराग यादव ने माना है कि नीट का पेपर शुरू होने से पहले ही उसे लीक पेपर मिल गया था। पेपर में वही प्रश्न थे जो एग्जाम में आए थे। अनुराग का यह कबूलनामे वाला पत्र टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगा है। अनुराग का दावा है कि एक 'सेफ हाउस' में उसे प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया। अनुराग जिसके चाचा बिहार के दानापुर नगर परिषद में इंजीनियर हैं, का कहना है कि उसके रिश्तेदार सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने उसे बताया था कि परीक्षा के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। अनुराग ने यह भी कहा कि NEET एग्जाम के लीक प्रश्न पत्र उसे उत्तर के साथ उपलब्ध करा दिए गए थे। अपने पत्र में अनुराग का दावा है कि जब वह परीक्षा में बैठा और जब उसे पेपर मिला तो उसने उस लीक प्रश्नपत्र से मिलान से किया जिसे उसके चाचा ने उपलब्ध कराया था। इस कबूलनामे वाले पत्र पर अनुराग के हस्ताक्षर हैं।

चाचा ने अनुराग को 'सेफ हाउस' में छोड़ा था

इस पत्र में अनुराग ने अपने चाचा यादवेंदु का जिक्र किया है जिन्होंने उसे अमित और नीतीश के साथ सुरक्षित घर में छोड़ा था। अनुराग ने बताया है कि उत्तर के साथ प्रश्न पत्र दिए जाने के बाद उन्हें उनके केंद्र, पटना स्थित डीवाई पाटिल स्कूल में भेज दिया गया था। यादवेंदु ने अनुराग के नाम पर सरकारी गेस्ट हाउस बुक किया था। अनुराग का दावा है कि वह कोचिंग संस्थान एलन का छात्र है।

End of Feed