देश

J&K Road Accident: सेना का वाहन राजौरी में दुर्घटनाग्रस्त, लांसनायक की मौत, कुछ जवान घायल

Rajouri J&K Road Accident: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मंजाकोट इलाके में सेना का एक वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, इसमें कुछ जवान घायल हो गए हैं, वहीं इलाज के दौरान एक लांसनायक की मौत हो गई।

Image

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मंजाकोट इलाके में सेना का एक वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया

Photo : Twitter

Rajouri J&K Road Accident: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से सेना के एक पैराट्रूपर की मौत हो गयी और पांच कमांडो घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी सेना ने बताया कि यह दुर्घटना सीमावर्ती जिले के मंजाकोट इलाके में देर शाम उस समय हुई जब सैनिक आतंकवाद रोधी ड्यूटी के लिए निकले थे।

जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक पोस्ट में बताया कि लांस नायक बलजीत सिंह की दुर्घटना में मौत हो गई। सेना ने कहा, 'व्हाइट नाइट कोर के जीओसी (जनरल ऑफिसर कमांडिंग) और सभी रैंक के अधिकारी राजौरी के पास मंजाकोट आतंकवाद रोधी ड्यूटी के दौरान एक दुखद सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले लांस नायक बलजीत सिंह के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।'

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना में सेना का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों समेत बचावकर्मियों ने छह घायल कमांडो को बाहर निकाला, जिसमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य घायल की हालत 'गंभीर' बनी हुई है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article