देश

'आर्मी का दुरुपयोग कर रही सरकार...', TMC का हटाया गया मंच तो भड़क गईं CM ममता बनर्जी; सेना ने किया पलटवार

भारतीय सेना ने सोमवार को मैदान क्षेत्र में गांधी प्रतिमा के पास तृणमूल कांग्रेस द्वारा बनाए गए मंच को हटाने का काम शुरू कर दिया। यह मंच अन्य राज्यों में पश्चिम बंगाल के बांग्लाभाषी प्रवासी श्रमिकों पर कथित अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए बनाया गया था। सेना की इस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएम ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

Image

तृणमूल कांग्रेस द्वारा बनाए गए मंच को हटाने पर भड़कीं सीएम ममता बनर्जी।(फोटो सोर्स: Mamata Banerjee X handle)

Army dismantles TMC Stages: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को केंद्र सरकार पर भाजपा शासित राज्यों में बांग्लाभाषी प्रवासी श्रमिकों पर कथित अत्याचार के विरोध में यहां बनाए गए मंच को हटाने के लिए सेना के “दुरुपयोग” का आरोप लगाया। सेना ने मध्य कोलकाता के मैदान क्षेत्र में गांधी प्रतिमा के पास बनाए गए तृणमूल कांग्रेस के मंच को हटाने का काम शुरू किया।

मौके पर पहुंची ममता बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, “मैं सेना को दोष नहीं देती, लेकिन इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की प्रतिशोध की राजनीति है। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार दोषी है। वे सेना का दुरुपयोग कर रहे हैं। यह अनैतिक और अलोकतांत्रिक है।” उन्होंने कहा कि सेना को मंच हटाने से पहले कोलकाता पुलिस से परामर्श करना चाहिए था। उन्होंने कहा, “वे मुझे बुला सकते थे और मैं कुछ ही मिनटों में मंच हटवा देती।”

भाजपा के हाथों में न खेलें सेना: ममता बनर्जी

बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं सेना को दोष नहीं देती, बस उनसे अपील करती हूं कि वे तटस्थ रहें और भाजपा के हाथों में न खेलें।” उन्होंने कहा, “कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दो दिनों के लिए दी गई थी। हालांकि, मंच लगभग एक महीने से लगा हुआ है। आयोजकों को अस्थायी ढांचा हटाने के लिए कई बार सूचित किया जा चुका है। हालांकि इसे हटाया नहीं गया।”

सेना ने सीएम के दावे पर क्या कहा?

सीएम ममता बनर्जी के आरोपों का एक रक्षा अधिकारी ने जवाब भी दिया है। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना स्थानीय सैन्य प्राधिकार, कोलकाता) उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार मैदान क्षेत्र में दो दिनों की अवधि के लिए कार्यक्रमों की अनुमति देती है। तीन दिन से अधिक के कार्यकर्मों के लिए रक्षा मंत्रालय से अनुमति लेनी होती है।

उन्होंने आगे कहा कि कार्यक्रमों के आयोजन की अनुमति दो दिन के लिए दी गई थी। हालांक, मंच लगभग एक महीने से लगा हुआ था। अस्थायी ढांचे को हटाने के लिए आयोजकों से कई बार कहा गया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

'त्योहार सभी के लिए, मुस्लिमों के शामिल होने में कुछ गलत नहीं', VHP और नितेश राणे के रुख पर बोलीं अमृता फडणवीस

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

आज की ताजा खबर, 9 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी...अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किया, मंत्री के परिसरों पर ED के छापे

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

ED का एक्शन, कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी के ठिकानों पर छापेमारी

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

राजस्थान निकाय चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी, 4 नगर निगमों में लोग कर रहे मतदान, मेघवाल ने भी डाला वोट

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?

'हाथ पर हाथ रखकर न बैठें, कटोरा लेकर केंद्र के पास जाने के बजाय राजस्व बढ़ाएं', कंगना रनौत किसपर बुरी तरह भड़कीं?