LAC को लेकर बड़ी खबर, सेना प्रमुख बोले- देपसंग और डेमचौक पर स्थिति हमारे नियंत्रण में है

भारतीय सेना के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को कहा कि LAC के मुद्दे को सुलझाया गया है। उन्होंने कहा कि देपसांग और डेमचोक पर स्थिति हमारे नियंत्रण में है। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को लेकर कहा कि पूर्वी कश्मीर आतंकियों का खात्मा हो रहा है।

भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को जानकारी दी कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) से जुड़े मुद्दे सुलझा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि देपसांग और डेमचोक क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। इसके साथ ही उन्होंने कश्मीर में आतंकी गतिविधियों पर बात करते हुए कहा कि पूर्वी कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मारे गए आतंकवादियों में 60 प्रतिशत पाकिस्तानी थे, जबकि इस वर्ष अब तक मारे गए 80 प्रतिशत आतंकी पाकिस्तान से आए हुए हैं।

photo

सेना प्रमुख।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मणिपुर में शांति लाने के लिए प्रयास जारी है। जहां फिलहाल स्तिथि नियंत्रित है। वहीं, भारतीय सीमा पर सेना की निगरानी जारी है।

End of Feed