चुनावी साल में आरिफ मोहम्मद खान होंगे बिहार के राज्यपाल, वीके सिंह बने मिजोरम के नए गर्वनर

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। साथ ही उन्होंने कई राज्यों के राज्यपाल की नियुक्ति भी की है। राष्ट्रपति भवन के मुताबिक, मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरिफ मोहम्मद खान को बिहार का राज्यपाल तो पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा मंगलवार को जारी नई अधिसूचना के मुताबिक, 5 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है।

arif mohammad khan VK Singh

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (बाएं) और मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह (दाएं)

अजय कुमार भल्ला बने मणिपुर के राज्यपाल

मंगलवार को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि पूर्व गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अजय कुमार भल्ला की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब मणिपुर जातीय हिंसा से जूझ रहा है। अजय कुमार भल्ला मणिपुर के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की जगह लेंगे, जिन्होंने इस साल 31 जुलाई को पदभार ग्रहण किया था।

End of Feed