देश

तुर्किये का सेब नहीं खरीदेंगे पुणे के कारोबारी, बोले-भारत पर हमला करने के लिए एर्दोगन ने PAK भेजे थे अपने ड्रोन

Apple traders in Pune : पुणे के एपीएमसी मार्केट में सेब कारोबारी सुयोग जेंदे ने कहा, 'हमने तुर्किये से सेब न खरीदने का फैसला किया है क्योंकि वह पाकिस्तान का समर्थन करता है। हम उससे सेब खरीदने की जगह हिमाचल प्रदेश या अन्य जगहों से इसकी खरीद करेंगे। भारत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था।

Image

तुर्किये का सेब नहीं खरीदेंगे पुणे के कारोबारी।

Apple traders in Pune : 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत पर हमला करने के लिए अपने ड्रोन भेजने वाले तुर्किये के खिलाफ पुणे के सेब कारोबारी खड़े हो गए हैं। सेब कारोबारियों का ने कहा है कि वे आगे तुर्किये से सेब नहीं खरीदेंगे। इसकी जगह वे सेब की खरीदारी हिमाचल प्रदेश और अन्य जगहों से करेंगे। तुर्किये से आने वाले सेब पुणे में तीन महीने तक बिकता है और इस दौरान करीब 1200 से 1500 करोड़ रुपए का कारोबार होता है।

हिमाचल प्रदेश या कहीं और से खरीदेंगे सेब-कारोबारी

पुणे के एपीएमसी मार्केट में सेब कारोबारी सुयोग जेंदे ने कहा, 'हमने तुर्किये से सेब न खरीदने का फैसला किया है क्योंकि वह पाकिस्तान का समर्थन करता है। हम उससे सेब खरीदने की जगह हिमाचल प्रदेश या अन्य जगहों से इसकी खरीद करेंगे। भारत आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई कर रहा था लेकिन तुर्किये ने पाकिस्तान को अपने ड्रोन भेजे। खुदरा कारोबारी भी तुर्किये का सेब खरीदने से मना कर रहे हैं। यह देखते हुए हमने भी उसका सेब नहीं खरीदने का फैसला किया है।'

उन्होंने आगे कहा कि 'पुणे में तीन महीने उसके सेब की बिक्री होती है और इस दौरान यह कारोबार करीब 1200-1500 करोड़ रुपए का होता है। तुर्किये में जब भूकंप आया था तो उनकी मदद करने वाला भारत पहला देश था लेकिन यह देश पाकिस्तान का समर्थन करता है।'

तुर्किये ने भेजे थे सोंगर ड्रोन

बता दें कि 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च होने से कुछ दिनों पहले तुर्किये का एक पोत कराची आया था। समझा जाता है कि इस पोत में तुर्किये के सोंगर ड्रोन थे। आठ और नौ मई को पाकिस्तान ने श्रीनगर से लेकर गुजरात तक भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों एवं रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए ड्रोन एवं मिसाइलों से हमले किए लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने इन सभी ड्रोन और मिसाइलों को हवा में मार गिराया।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article