फिर सामने आया हैकिंग का भूत: महुआ, थरूर, राघव और ओवैसी का दावा- 'फोन हैक कर रही सरकार' , Apple से आया अलर्ट

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Oct 31, 2023, 02:06 PM IST

Opposition leaders phone Hacking: कई विपक्षी नेताओं ने दावा किया है कि उनका फोन हैक किया जा रहा है और फोन हैकिंग का अलर्ट उन्हें फोन और ईमेल पर Apple की ओर से आया है। दावा किया गया है कि एपल की ओर से आए अलर्ट में कहा गया है कि सरकार उनका फोन हैक करने की कोशिश कर ही है।

Opposition leaders phone Hacking: देश में एक बार फिर से मोबाइल फोन हैकिंग का भूत निकलकर सामने आया आ गया है। विपक्षी नेताओं- महुआ मोइत्रा, प्रियंका चतुर्वेदी, शशि थरूर, पवन खेड़ा, राघव चड्ढा समेत कई ने दावा किया है कि उनका फोन हैक किया जा रहा है और फोन हैकिंग का अलर्ट उन्हें फोन और ईमेल पर Apple की ओर से आया है। दावा किया गया है कि एपल की ओर से आए अलर्ट में कहा गया है कि सरकार उनका फोन हैक करने की कोशिश कर ही है।

Phone Hack

कई नेताओं ने किया फोन हैक होने का दावा

वहीं मोबाइल कंपनी Apple के सूत्रों की ओर से कहा गया है कि एल्गोरिथम की खराबी के कारण उनके ग्राहकों के पास मेल और मैसेजे के माध्यम से अलर्ट आए हैं। Apple इस संबंध में बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस बारे में जानकारी नहीं दे सकते कि किस वजह से खतरे की चेतावनी दी जाती है क्योंकि इससे राज्य प्रायोजित हमलावरों को बचने में मदद मिल सकती है। बयान में आगे कहा गया है कि हमलावर आर्थिक व तकनीकी रूप से प्रभावशाली हैं, अकसर हमलों का पूर्ण तरीके से पता नहीं लग पाता। खतरे की चेतावनी के लिए किसी विशिष्ट राज्य-प्रायोजित हमलावर को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।

End of Feed