देश

एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन-2023 हुआ Launch, छात्रों को बड़ा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 19, 2023, 09:02 PM IST

इस मौके पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन भी मौजूद थीं। रॉकेट को तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के पट्टीपोलम गांव से लॉन्च किया गया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में कक्षा छह से बारह तक के 5,000 से अधिक छात्रों को रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किए गए 150 पीआईसीओ उपग्रहों को डिजाइन और विकसित करने में सक्षम बनाया गया है।

डॉ. एपीएल अब्दुल कलाम इंटरनेशनल फाउंडेशन और स्पेस जोन इंडिया के सहयोग से मार्टिन फाउंडेशन ने तमिलनाडु के चेंगलपट्टू जिले के पट्टीपुलम गांव से एपीजे अब्दुल कलाम सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मिशन - 2023 लॉन्च किया। इस मौके पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन भी मौजूद रहीं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में कक्षा छह से बारह तक के 5,000 से अधिक छात्रों को रॉकेट के माध्यम से लॉन्च किए गए 150 पीआईसीओ उपग्रहों को डिजाइन और विकसित करने में सक्षम बनाया गया है। बयान के अनुसार, इस मिशन ने चयनित छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के बारे में अधिक जानने का अवसर प्रदान किया है।

मार्टिन फाउंडेशन, जो तमिलनाडु में एक गैर-लाभकारी संगठन है, ने इस परियोजना का 85 प्रतिशत फंड दिया है। 100 से अधिक सरकारी स्कूलों के कुल 2,000 छात्र इस रॉकेट परियोजना का हिस्सा रहे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!