'तीन U' से जूझ रहा आम आदमी..., प्रधानमंत्री की 'झूठ बोलने की क्षमता' के अलावा आर्थिक मोर्चे पर कुछ नहीं बदला' बोले खरगे

Congress on PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आर्थिक विकास दर से जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को लेकर मंगलवार को उन पर निशाना साधा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आर्थिक विकास दर से जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान को लेकर मंगलवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि लोगों से 'झूठ बोलने की उनकी क्षमता' के अलावा आर्थिक मोर्चे पर कुछ नहीं बदला है।उन्होंने कहा कि आम लोग बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ती असमानता से परेशान हैं, जबकि सरकार सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि का जश्न मना रही है।

Congress on PM Modi

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि की सराहना की थी और भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए कहा था, 'निराशावादी नाकाम हुए और भारत एक बार फिर खिल उठा।'

End of Feed