'राहुल गांधी का लॉन्च एक बार फिर फेल और फ्लॉप हो गया', मोदी सरकार के मंत्री ने कांग्रेस पर ऐसे किया पलटवार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2023, 07:03 PM IST

Anurag Thakur Slams Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'मणिपुर में नफरत के बीज किसने बोए? यह कांग्रेस ने बोए थे। कांग्रेस शासन के दौरान, पूर्वोत्तर 'बम, बंद और विस्फोट' के लिए जाना जाता था। भारत सरकार मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।'

Manipur News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि 'केवल टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक ही 'भारत माता' को बांटने, मारने के बारे में सोच सकते हैं। उन्हें मणिपुर की महिलाओं की चिंता नहीं है। वे संविधान, भारत माता की हत्या की बात करते हैं। राहुल गांधी राजस्थान की महिलाओं की चिंता नहीं है, आप पश्चिम बंगाल, बिहार, मणिपुर की महिलाओं में अंतर करते हैं।'

Anurag Thakur, Rahul Gandhi

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को सुनाई खरी-खोटी।

'राहुल गांधी का लॉन्च फिर हुआ फेल और फ्लॉप'

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'कांग्रेस ने शांति के प्रस्ताव के बावजूद सदन में अशांति फैलाने का प्रयास किया और मणिपुर में भी अशांति फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राहुल गांधी का लॉन्च एक बार फिर फेल और फ्लॉप हो गया। जब वो सदन में कुछ नहीं बोल पाए तो सड़क पर आकर वही गाली दोबारा निकालने का प्रयास किया। अभद्र भाषा का प्रयोग, अपशब्द कहना, झूठ बोलना एक आदत सी कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बन गई है और ये इनका अहंकार और घमंड इनके घमंडिया गठबंधन को बनाता है।'

End of Feed