देश

'राहुल गांधी का लॉन्च एक बार फिर फेल और फ्लॉप हो गया', मोदी सरकार के मंत्री ने कांग्रेस पर ऐसे किया पलटवार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2023, 07:03 PM IST

Anurag Thakur Slams Rahul Gandhi: राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'मणिपुर में नफरत के बीज किसने बोए? यह कांग्रेस ने बोए थे। कांग्रेस शासन के दौरान, पूर्वोत्तर 'बम, बंद और विस्फोट' के लिए जाना जाता था। भारत सरकार मणिपुर में शांति स्थापित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।'

Image

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी को सुनाई खरी-खोटी।

Manipur News: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि 'केवल टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक ही 'भारत माता' को बांटने, मारने के बारे में सोच सकते हैं। उन्हें मणिपुर की महिलाओं की चिंता नहीं है। वे संविधान, भारत माता की हत्या की बात करते हैं। राहुल गांधी राजस्थान की महिलाओं की चिंता नहीं है, आप पश्चिम बंगाल, बिहार, मणिपुर की महिलाओं में अंतर करते हैं।'

'राहुल गांधी का लॉन्च फिर हुआ फेल और फ्लॉप'

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'कांग्रेस ने शांति के प्रस्ताव के बावजूद सदन में अशांति फैलाने का प्रयास किया और मणिपुर में भी अशांति फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। राहुल गांधी का लॉन्च एक बार फिर फेल और फ्लॉप हो गया। जब वो सदन में कुछ नहीं बोल पाए तो सड़क पर आकर वही गाली दोबारा निकालने का प्रयास किया। अभद्र भाषा का प्रयोग, अपशब्द कहना, झूठ बोलना एक आदत सी कांग्रेस पार्टी के नेताओं की बन गई है और ये इनका अहंकार और घमंड इनके घमंडिया गठबंधन को बनाता है।'

'राहुल गांधी को मणिपुर और महिलाओं की चिंता नहीं'

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'क्या कोई भारत माता का सपूत अपने मां के टुकड़े टुकड़े की बात सोच सकता है, भारत माता की हत्या की बात सोच सकता है? ये वही सोच सकते हैं जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हों, मध्य रात्रि उनका समर्थन करते हों और बाद में टुकड़े-टुकड़े गैंग को अपनी पार्टी में शामिल करवाते हों। अब उनको बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां देते हैं। मणिपुर और महिलाओं की इनको चिंता नहीं है, मीडिया की सुर्खियों में बने रहना इनकी चिंता है। कितना खराब से खराब बोले जिससे मीडिया की सुर्खियों में बने रहें।'

'राहुल गांधी भारत माता की मृत्यु की कामना करते हैं'

अनुराग ठाकुर ने आगे बोला कि 'राहुल गांधी भारत माता की मृत्यु की कामना करते हैं। यही नहीं ये लोग लोकतंत्र और संविधान की हत्या की बात करते हैं। राहुल गांधी को राजस्थान के भीलवाड़ा की बेटियों की चिंता नहीं है। आप मणिपुर और राजस्थान की महिलाओं में भेद करते हैं, आप मणिपुर और पश्चिम बंगाल की महिलाओं में भेद करते हैं, आप मणिपुर और बिहार की महिलाओं में भेद करते हैं। मणिपुर में किसी ने नफरत के बीज बोए थे तो राहुल गांधी के परिवार और इनकी पार्टी ने बोए थे। पूरे नॉर्थ ईस्ट में आज जो नफरत देखने को मिलती है वो किसी और की दी हुई नहीं, नेहरू गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी की है।'

'भारत में हुआ कि कोई गृह मंत्री स्वयं चार दिन मणिपुर में रहे हों'

उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए ये कहा कि मुझे नॉर्थ ईस्ट अपना जिगर का टुकड़ा लगता है। बहुत लंबे समय तक उस क्षेत्र में उन्होंने समय भी बिताया और उन्होंने मणिपुर में हो रही घटनाओं पर दुख और चिंता भी व्यक्त की। महिलाओं के साथ जो अत्याचार हुआ उस पर भी एक्शन की बात कही। उन्होंने कहा कि जो दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है और आगे भी जारी रहेगी। प्रधानमंत्री जी का ये वक्तव्य सदन में था। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि मणिपुर में क्या-क्या हुआ और क्या-क्या कदम भारत सरकार ने उठाए। ये पहली बार भारत में हुआ कि कोई गृह मंत्री स्वयं चार दिन मणिपुर में रहे हों।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article