बिना शर्त गृहमंत्री से माफी मांगें राहुल गांधी...अनुराग ठाकुर ने स्पीकर को सौंपा विशेषाधिकार हनन का नोटिस; लगाए गंभीर आरोप

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना ​​का एक नोटिस सौंपा।

दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का एक नोटिस सौंपा। ठाकुर ने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया और उनके खिलाफ गंभीर एवं बेबुनियाद आरोप लगाए।

Anurag Thakur, Rahul Gandhi

राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर (Facebook)

अनुराग ठाकुर ने लोकसभा अध्यक्ष से मामले की विस्तृत जांच कराने और उचित कार्रवाई के लिए इसे विशेषाधिकार समिति के पास भेजने की मांग की है। नोटिस में यह भी अनुरोध किया गया है कि राहुल गांधी को सदन और गृह मंत्री अमित शाह से बिना शर्त माफी मांगने का निर्देश दिया जाए।

End of Feed