'नमो हैट्रिक' हुडी, 'अबकी बार 400 पार' का नारा...कुछ इस अंदाज में बजट सत्र के आखिरी दिन संसद पहुंचे अनुराग ठाकुर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 10, 2024, 05:40 PM IST

'तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार' की बात कहते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री इस साल हैट्रिक बनाएंगे।

NaMo Hattrick: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी बजट सत्र के आखिरी दिन संसद परिसर में अलग अंदाज में पहुंचे। अनुराग 'मोदी हैट्रिक' लिखी भगवा रंग की हुडी पहनकर संसद पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि 'नमो हैट्रिक' इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है।

Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर

'तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार'

'तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार' की बात कहते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, हमारे प्रधानमंत्री इस साल हैट्रिक बनाएंगे। ठाकुर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस तरह से गरीबों का कल्याण और देश का विकास हुआ है, उससे देश की जनता ने तीसरी बार मोदी सरकार लाने का मन बना लिया है।

End of Feed