कांग्रेस के सज्जन कुमार का क्या होगा? सिख विरोधी दंगे मामले में 7 फरवरी को फैसला सुनाएगी अदालत; जानें क्या है मामला

Delhi Anti Sikh Riots Case: सिख विरोधी दंगे में फंसे कांग्रेस के पूर्व सांसद का क्या होगा? दिल्ली की अदालत सज्जन कुमार मामले में सात फरवरी को फैसला सुनाएगी। अदालत ने एक नवंबर, 1984 को जसवंत सिंह और उनके बेटे तरुणदीप सिंह की हत्या के मामले में अंतिम दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।

Delhi News: दिल्ली की एक अदालत 1984 के सिख विरोधी दंगों के संबंध में कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ हत्या के मामले में सात फरवरी को अपना फैसला सुना सकती है। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने अभियोजन पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

Sajjan Kumar Delhi Anti Sikh Riots Case

सज्जन कुमार पर कब आएगा कोर्ट का फैसला?

सिख विरोधी दंगे मामले में कब आएगा अदालत का फैसला?

न्यायाधीश ने 21 दिसंबर को अभियोजन पक्ष को राज्य की याचिका पर कुछ बिंदुओं पर बहस करने की अनुमति दी थी। न्यायाधीश ने कहा कि अगली सुनवाई की तारीख पर फैसला सुनाया जाएगा। अभियोजन पक्ष ने कुछ बिंदुओं पर बहस करने के लिए अदालत से अनुमति मांगी थी, जिसके बारे में उसने दावा किया कि ये ‘‘मामले के न्यायपूर्ण निर्णय के लिए आवश्यक हैं।’’ उसने कहा कि ये दलीलें बचाव पक्ष के वकील द्वारा आठ जनवरी, 2025 को कुछ मुद्दों पर की गई दलीलों के जवाब में थीं।

End of Feed