BHARAT RATNA 2024: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को 'भारत रत्न' दिए जाने का ऐलान

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 23, 2024, 08:50 PM IST

Bharat Ratna to Karpoori Thakur: केंद्र सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान किया गया है, उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा।

Bharat Ratna to Karpoori Thakur: केंद्र सरकार ने भारत रत्न (Bharat Ratna) का ऐलान कर दिया है, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर (Karpoori Thakur) को भारत रत्न (Bharat Ratna Award 2024) दिए जाने का ऐलान किया गया है उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से नवाजा जाएगा, गौर हो कि कर्पूरी ठाकुर 100वीं जन्म जयंती भी आने वाली है।

Bharat Ratna to Karpoori Thakur

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का ऐलान

लोकप्रियता के कारण उन्हें जन-नायक कहा जाता था, कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं, उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को हुआ था और 1988 में निधन हुआ था।

End of Feed